
Deepika Singh's niece dancing Video goes Viral On Social Media
नई दिल्ली। छोटे पर्दे में अपने दमदार अभिनय से सबके दिलों में राज करने वाली 'दीया और बाती हम ( Diya Aur Bati Hum )' फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह अपने डांस वीडियो को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके चाहने वाले दीपिका के वीडियो का काफी पसंद करते हैं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों दीपिका सिंह का एक डांस वीडियो काफी वायरल है। दीपिका आए दिन अपने डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार दीपिका ने एक अपनी नहीं बल्कि अपनी भतीजी का एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो कि काफी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में दीपिका की भतीजी उन्ही की तरह डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। दीपिका ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दीपिका का एक डांस वीडियो लैपटॉप पर चल रहा है, उसी वीडियो को देखकर उनकी भतीजी उसी अंदाज में ओडिसी डांस कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दीपिका सिंह की ओर से वीडियो शेयर करने के कुछ ही घंटों के अंदर वायरल होने लगा। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कुछ ही घंटों के अंदर 66 हजार से अधिक बार इस वीडियो को देखा जा चुका है, तो वहीं हजारों कमेंट और लाइक्स आ चुके हैं।
इस वीडियो को देखने से पता चलता है कि ये रात के समय का वीडियो है। क्योंकि वायरल वीडियो में दीपिका की भतीजी नाइट ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इससे पता चलता है कि सोने की तैयारी के समय ये वीडियो बनाया गया है। इस वीडियो में मैकबुक पर दीपिका का डांस वीडियो देखते हुए उनकी भांजी उन्हीं की तरह डांस करने की कोशिश कर रही हैं।
डांस करते देख दीपिका उनसे पूछती हैं क्या कर रही हो योशिका? मिरर (सीसा) पर देखकर डांस करोगी? इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा- 3 साल की ओडिसी डांसर हमारे घर में है। इसको देखकर डांस करने के लिए मैं और उत्साहित हो जाती हूं।
बता दें कि मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने अभी हाल ही में 'गेंदा फूल' गाने पर डांस किया था, जो कि काफी वायरल हुआ था और उनके चाहने वालों ने काफी पसंद किया था। दीपिका कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं। लेकिन स्टार प्लस के सीरियल 'दीया और बाती हम' से संध्या के रूप में उन्हें जबरदस्त पहचान मिली। इसके बाद वह सीरियल 'कवच' में भी नजर आईं।
Updated on:
05 Sept 2020 06:34 pm
Published on:
05 Sept 2020 06:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
