scriptCUTE PHOTOS: संध्या बींदणी के बेबी ने चुराया सोशल मीडिया का दिल, क्यूटनैस का पिटारा हैं सोहम | Diya Aur Baati Hum tv serial actress deepika singh cute baby photo viral on social media instagram | Patrika News

CUTE PHOTOS: संध्या बींदणी के बेबी ने चुराया सोशल मीडिया का दिल, क्यूटनैस का पिटारा हैं सोहम

locationमुंबईPublished: Aug 26, 2017 01:13:00 pm

Submitted by:

Riya Jain

CUTE PHOTOS: संध्या बींदणी के बेबी ने चुराया सोशल मीडिया का दिल, क्यूटनैस का पिटारा हैं सोहम

deepika singh with her baby

deepika singh with her baby

दिया और बाती हम सीरियल से लोगों के घरों में राज करने वाली एक्ट्रेस हमारी संध्या बींदणी यानी दीपिका सिंह ने हाल ही में नन्हें बाल गोपाल को जन्म दिया है। जब से उनके बेबी ने दुनिया में एन्ट्री मारी हैं यूं कहिए की दीपिका उनके हर एक पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही हैं। दीपिका ने अपने बच्चे का नाम सोहम रखा है। और आजकल बेबी सोहम अपनी क्यूट तस्वीरों और वीडियो से पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं।

बता दें सोहम की मां यानी दीपिका इन दिनों इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं। अपने बेबी का ध्यान रखने के साथ साथ आजकल वो अपनी सेहत का भी ध्यान रख रही हैं। दीपिका सिंह ने जिम जॅाइन कर लिया है। और वे जल्द ही अपनी पुराने वाले खूबसूरत अंदाज में वापस आने वाली हैं।

उम्मीद करते हैं दिया और बाती की ये संध्या एक बार फिर वापस आकर लोगों का दिल जीतने में कामयाब हों।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो