14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्त की नहीं होने देना चाहता था शादी, दूल्हे के चेहरे पर फेंका तेजाब

एक लड़के को अपने दोस्त की शादी गंवारा नहीं हुई तो उसने दुल्हा बनने जा रहे लड़के के चेहरे पर एसिड फेंक दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Narendra Hazare

Apr 06, 2016

arrested

arrested

इंदौर।
एक लड़के को अपने दोस्त की शादी गंवारा नहीं हुई तो उसने दुल्हा बनने जा रहे लड़के के चेहरे पर एसिड फेंक दिया। मामला इंदौर का है जहां पर एक युवक की शादी पक्की हुई थी और आने वाली 20 तारीख को उसकी शादी थी। शादी के ठीक पहले घर में रस्में चल रही थी इसी दौरान दोस्त ने इस वारदात को अंजाम दिया।

मामला पलासिया थाने का है जहां पर राहुल पिता अनिल वर्मा निवासी छोटी ग्वालटोली की शादी महू के शांतिनगर निवासी युवती से से पक्की हुई है। आने वाली 20 तारीख को इनकी शादी होनी थी। लेकिन राहुल के दोस्त गौतम कावेरिया (21) को ये बात रास नहीं आ रही थी। शादी के पहले सोमवार रात 10 बजे जब राहुल के घर पर शादी के पहले की रस्में चल रही थी तो गौतम ने उसकी शादी रुकवाने के लिए एसिड जैसा पदार्थ उसके मुंह पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। राहुल के चेहरे में जलन हुई तो उसे परिजनों ने हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। उसका चेहरा मामूली सा जल गया है।

दोस्त की शादी रुकवाने के लिए उठाया कदम
आरोपित गौतम ने थाने जाकर खुद की गलती स्वीकार करते हुए पेश हुआ। उसने बताया कि दूल्हा राहुल उसका अच्छा मित्र है। उसे राहुल की किसी और से शादी पसंद नहीं थी। इसलिए यह कदम उठाया। हालांकि राहुल के परिजन फिर उसकी शादी में की तैयारियों में जुट गए हैं। टीआई के मुताबिक राहुल के चेहरे पर आरोपित गौतम ने एसिड जैसा तरल पदार्थ फेंका था। अगर वह तेज एसिड होता तो उसका चेहरा पूरी तरह से झुलस जाता।

ये भी पढ़ें

image