5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपवीर बेंगलुरु रिसेप्शन: रणवीर ने सोलो पोज देने से किया इंकार,दीपिका ने दी फ्लाइंग किस

जब रणवीर और दीपिका स्टेज पर थे, तब दीपिका की साड़ी उलझने लगी। ऐसे में रणवीर ने आगे आकर इसे ठीक किया।
2 min read
Google source verification
Deepika Ranveer

Deepika Ranveer

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन बुधवार को बेंगलुरु में हुआ। इस मौके पर यह कपल रॉयल अंदाज में नजर आया। इस रिसेप्शन में दीपवीर के करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। रिसेप्शन में जहां दीपिका गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं रणवीर भी शेरवानी में किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। इनकी रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सिंगल फोटो लेने से मना किया रणवीर ने:
जैसे ही दीपिका-रणवीर ने रिसेप्शन वेन्यू पर एंट्री ली तो वहां मौजूद मीडिया फोटोग्राफर्स के बीच उनकीह तस्वीरें लेने की होड सी मच गई। कुछ फोटोग्राफर्स इनकी सिंगल तस्वीरें लेना चाहते थे लेकिन रणवीर ने सिंगल तस्वीर के लिए साफ इंकार कर दिया।

इसलिए मना किया रणवीर ने:
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणवीर ने फोटोग्राफर्स को सोलो तस्वीर लेने से मना करते हुए कहा,'मियां बीवी साथ हैं, तो फोटो अलग क्यों?' ऐसे में उन्होंने सोलो फोटो देने के बजाय अपनी पत्नी दीपिका के साथ ही पोज दिए।

दीपिका ने दी फ्लाइंग किस:
जब रणवीर और दीपिका स्टेज पर थे, तब दीपिका की साड़ी उलझने लगी। ऐसे में रणवीर ने आगे आकर इसे ठीक किया। इसके बाद दीपिका ने पति रणवीर को फ्लाइंग किस दी।

मुंबई में भी होगा रिसेप्शन:
बेंगलुरु के बाद अब यह कपल मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन देगा। इस रिसेप्शन का कार्ड भी सामने आया है। इनका रिसेप्शन मुंबई में 1 दिसंबर को होगा। अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने इस रिसेप्शन कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस कार्ड पर लिखा है, 'कृपया हमारी शादी को सेलिब्रेट करने के लिए पधारे।' ये रिसेप्शन ग्रैंड हयात मुंबई में 9 बजे से होगा। इसका ड्रेस कोड ब्लैक टाई रखा गया है।







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग