8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के परिवार में आईं खुशियां, अहाना ने दिया दो जुड़वां बेटियों को जन्म

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी फिर बने नाना-नानी अहाना दिओल ने दो जुड़वां बेटियों को दिया जन्म साल 2014 में बिजनेसमैन वैभव वोहरा से की थी शादी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 28 Nov 2020, 12:49 PM IST

ahana_deol.jpg

Ahana Deol Blessed With Twins Girls

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के परिवार में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों दोबारा नाना-नानी बन गए हैं। अहाना देओल ने दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा इसकी जानकारी फैंस को दी है।

26 नवंबर को खुशियों ने दी दस्तक

अहाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "हमें ये जानकारी देते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर दो बेटियों ने जन्म लिया है, अस्त्रिया और आदिया। दोनों का जन्म 26 नवंबर को हुआ। प्राउड पेरेंट्स अहाना और वैभव वोहरा। एक्साइटेड भाई दारेह वोहरा। फूले नहीं समा रहे दादी -दादा पुष्पा और विपिन वोहरा, नानी-नाना हेमा मालिनी और धर्मेंद्र देओल।" अहाना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उन्हें मां बनने पर बधाई दे रहे हैं।

जब शाहरुख खान ने गौरी को शादी के बाद नमाज पढ़ने और बुर्का पहनने को कहा, जानें पूरा मामला

बिजनेसमैन वैभव वोहरा से की शादी

बता दें कि अहाना लाइमलाइट से दूर रहती हैं। उन्होंने साल 2014 में वैभव वोहरा से शादी की थी। वैभव दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन विपिन वोहरा के बेटे हैं। बेटियों से पहले साल 2015 में अहाना ने एक बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम डैरियन है।

Sana Khan पति के साथ निकलीं ड्राइव पर, बुर्का पहने तस्वीरें हुईं वायरल

फिल्मों से बनाई दूरी

वर्क फ्रंट की बात करें तो अहाना ने बॉलीवुड की सिर्फ एक फिल्म में ही काम किया और उसके बाद फिल्मों से दूरी बना ली। अहाना फिल्म न तुम जानो न हम में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ ऋतिक रोशन, एशा देओल और सैफ अली खान लीड रोल में थे। फिल्म में अहाना ने एशा की दोस्त का रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्होंने किसी फिल्म में बतौर एक्टर काम नहीं किया। हालांकि साल 2010 में आई ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'गुजारिश' उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।