
Dharmendra To Sanjay Dutt Who Overcome Drug And Alcohol Addiction
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत अपनी चमक-दमक के लिए मशहूर है। यहां पर काम करने वाले अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को लोग खूब प्यार देते हैं। बॉलीवुड स्टार्स अपने काम से दर्शकों के दिलों पर सालों तक राज करते हैं। बड़े पर्दों पर इन स्टार्स को आम आदमी भी इस मुकाम को हासिल करने का मन बनाता है। लेकिन दूर से खूबसूरत दिखने वाली ये इंडस्ट्री असल में खुद में कई काले राज छुपाए बैठी है। जिसे जानकर ही कुछ माता-पिता अपने बच्चों को इंडस्ट्री में जानें से रोकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सेलेब्स के बारें में बताएंगे। जिन्हें नशे की बुरी लत है। उनकी इस बुरी आदत के चलते उनका करियर पर वो दाव पर लगा चुके हैं।
धर्मेंद्र
हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र शराब पीने की बुरी आदत है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो 15 साल के थे। तभी से उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया। उनकी शराब की लत का असर उनके फिल्मी करियर पर भी देखना को मिला था।
रणबीर कपूर
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर हैं। रणबीर अपनी शानदार एक्टिंग से अपने फैंस के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं। रणबीर कपूर कुछ समय पहले एक्टर संजय दत्त की बायोपिक में दिखाई दिए थे। जब वो फिल्म का प्रोमोशन कर रहे थे। तब उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि कॉलेज के दिनों में वो भी ड्रग्स लेने लगे थे। रणबीर ने बताया था कि वो कॉलेज में गलत फ्रेंड सर्कल में चले गए थे। जिसकी वजह से उन्हें ड्रग्स लेने की आदत लग थी। फिर उन्हें एक दिन एहसास हुआ कि अगर वो ऐसे ही ड्रग्स लेते रहेंगे। तो वो अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर पाएंगे। रणबीर ने कहा था कि हर किसी इंसान से एक ना एक बार गलतियां तो होती ही हैं।
संजय दत्त
संजय दत्त का विवादों से काफी गहरा नाता रहा है। उन्होंने अपनी जवानी के दिनों में कई बुरे काम किए हैं। जिसका भुगतान उनके माता-पिता को भी करना पड़ा। संजय दत्त को ड्रग्स से लेकर शराब तक की बुरी आदत थी। जिससे बाहर निकलने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सलमान खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी को भी शराब पीने की बुरी लत है। शराब के नशे में सलमान खान कई विवादों में फंस चुके हैं।
प्रतीक बब्बर
राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने बचपन से ही काफी बुरे दिन देखें हैं। उन्हें जन्म देने के कुछ समय बाद ही उनकी मां का देहांत हो गया था। तब से प्रतीक ने अपना बच्चन अकेले ही बिताया है। ऐसे में उन्हें गलतों चीज़ों की भी लत लग गई थी। प्रतीक बब्बर को भी ड्रग और शराब की बुरी लत लग गई थी। इसका असर उनके फिल्मी करियर पर भी देखने को मिला। प्रतीक बब्बर आज भी सिनेमा जगत में अपनी जगह बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं।
कपिल शर्मा
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को अपनी जिंदगी में लंबे समय तक स्ट्रगल करने के बाद अपना मुकाम हासिल किया है। आज उन्हें कॉमेडी का बादशाह माना जाता है। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में उनके खूब चर्चे हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब कपिल शर्मा को शराब की लत गई। नशे में उन्होंने कभी-कभी ट्वीट भी कर दिए। जिसका भुगतान उन्हें बाद में करना पड़ा। फिलहाल कपिल ने अपनी शराब पीने की आदत को छोड़ दिया था।
Published on:
05 Aug 2021 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
