24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या रिजवान लेगा हजमा की जगह, बनेगा ल्यारी का किंग? मुस्तफा अहमद ने ‘धुरंधर’ के सीक्वल पर दिया रिएक्शन

Dhurandhar Actor Mustafa Ahmed Reaction On Sequel: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर आंधी कलेक्शन कर रही है और हर रोज नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। ऐसे में इसके सीक्वल को लेकर फिल्म में रिजवान बने मुस्तफा अहमद ने आगे की कहानी को लेकर कई चीजें बताई है। जिसे सुनकर लोग काफी खुश हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Dhurandhar 2 sequel rizwan mustafa ahmed big hint becoming king of lyari pakistan politics comment

धुरंधर में रिजवान बने मुस्तफा अहमद ने दिया सीक्वल पर बयान

Dhurandhar Actor Mustafa Ahmed: आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 3100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है। फिल्म में रणवीर सिंह के 'हमजा' के किरदार को तो खूब पसंद किया ही जा रहा है, लेकिन एक और किरदार है जिसने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है- वह कोई और नहीं बल्कि हजना का राइट हैंड बना 'रिजवान' है। फिटनेस ट्रेनर से एक्टर बने मुस्तफा अहमद ने फिल्म में पाकिस्तान के ल्यारी गैंग में छिपे एक भारतीय जासूस का ऐसा दमदार रोल निभाया कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। अब जहां हर कोई इसकी तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा कर रहे हैं ऐसे में मुस्तफा अहमद ने बड़ा हिंट दिया है।

मुस्तफा अहमद ने दिया धुरंधर 2 पर अपडेट (Dhurandhar Actor Mustafa Ahmed Reaction On Sequel)

हाल ही में मुस्तफा अहमद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक 'AMA' (मुझसे कुछ भी पूछें) सेशन किया, जिसमें उन्होंने फिल्म और अपने किरदार के भविष्य को लेकर दिलचस्प खुलासे किए। 'धुरंधर 2' के अंत में हमने देखा कि हमजा भारत लौट आता है, लेकिन रिजवान अभी भी पाकिस्तान में ही एक्टिव है। फैंस ने जब उनसे पूछा कि अब रिजवान क्या करेगा, तो मुस्तफा ने कहा, "रिजवान अब वहां से कमान संभालेगा जहां हमजा ने छोड़ी थी। उसकी पहचान अभी भी गुप्त है और वह इतना ताकतवर हो चुका है कि अकेले ही दुश्मनों के बचे हुए नेटवर्क को खत्म कर सकता है।"

उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि वह फिल्म के दूसरे जासूस 'जमील साहब' (राकेश बेदी) के साथ मिलकर पाकिस्तान को वहां के राजनेताओं से बेहतर तरीके से चला सकते हैं।

रणवीर सिंह के साथ काम करना 'आसान नहीं' (Mustafa Ahmed Praised Ranveer Singh)

रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन और विक्की कौशल जैसे सितारों को फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके मुस्तफा ने एक्टिंग के अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि रणवीर के साथ स्क्रीन शेयर करना चुनौतीपूर्ण था। मुस्तफा ने कहा, "रणवीर के साथ काम करना आसान नहीं है क्योंकि वह आपसे सिर्फ और सिर्फ बेहतरीन काम की उम्मीद करते हैं। वह खुद अपना 100% देते हैं, इसलिए वह चाहते हैं कि सामने वाला भी वैसा ही करे। हालांकि, उन्होंने रिजवान के किरदार को निखारने में मेरी बहुत मदद की और मुझे हमेशा अपने बराबर महसूस कराया।"

फिटनेस ट्रेनर से अब 'जाट' बनने की इच्छा (Mustafa Ahmed Hint Dhurandhar 3)

मुस्तफा अहमद ने साफ कर दिया है कि अगर उन्हें अच्छे रोल मिलते हैं, तो वह एक्टिंग जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अपनी बॉडी दिखाने वाले रोल नहीं, बल्कि इमोशनल किरदार भी करना चाहते हैं। दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले मुस्तफा ने इच्छा जताई कि वह पर्दे पर 'वेस्ट दिल्ली के किसी लड़के' या 'जाट' का किरदार निभाना चाहते हैं। एक्शन उनका पहला प्यार है, लेकिन वह कॉमेडी में भी हाथ आजमाना चाहते हैं।