6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षय कुमार ने फिर की राजपाल यादव की बेइज्जती? कॉमेडियन पर मजाक पड़ा भारी, लोगों ने निकाली भड़ास

Akshay Kumar Funny Comment On Rajpal Yadav: फिल्म भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अक्षय कुमार ने राजपाल यादव को लेकर एक ऐसा कमेंट कर दिया जिसके बाद लोगों ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

2 min read
Google source verification
Akshay Kumar Funny Comment On Rajpal Yadav

Akshay Kumar Funny Comment On Rajpal Yadav (सोर्स- @tahirjasus)

Akshay Kumar Funny Comment On Rajpal Yadav: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार हमेशा अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अक्षय हर इवेंट पर किसी ना किसी फनी कमेंट की वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। अब हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है जब उन्होंने फिल्म भूत बंगला में साथ काम करने वाले एक्टर राजपाल यादव को लेकर मजाक में एक कमेंट कर दिया। हालांकि इस कमेंट को लेकर अक्षय पर अब लोगों का गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

राजपाल यादव पर क्या बोले अक्षय? (Akshay Kumar Funny Comment On Rajpal Yadav)

दरअसल सोमवार शाम फिल्म 'भूत बंगला' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। इस दौरान खिलाड़ी कुमार के अलावा राजपाल यादव, वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल जैसे बड़े नाम मंच पर एक साथ मौजूद थे। इसी दौरान जब राजपाल यादव अपने लिए बैठने के लिए भी कुर्सी लेकर आए तो अक्षय कुमार ने उन्हें बिना घबराए बैठने के लिए कहा।

इसके बाद राजपाल जब थोड़ा संकोच करने लगे तो अक्षय ने उन्हें कहा कि बैठ जा। आराम से नहीं तो खामखा ही पेल दूंगा। अक्षय की इस बात को सुनकर वहां मौजूद हर कोई हंसने लगा।

लोगों ने साधा अक्षय पर निशाना (Akshay Kumar Funny Comment On Rajpal Yadav)

अक्षय कुमार के इसी कमेंट के बाद कई लोगों ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- किसी को भी इतना कमजोर मत समझना। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- बुरे वक्त पर कोई साथ नहीं होता। अपने भी मजाक बनाते हैं।

हालांकि बहुत सारे यूजर्स ने खिलाड़ी कुमार का साथ भी दिया। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा कि अक्षय हर जगह अपने मस्ती भरे अंदाज को लेकर ही आते हैं। ऐसे में वो जहां हो वहां मस्ती ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता।

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के साथ ही दर्शकों को इसकी कहानी की पहली झलक भी देखने को मिली। हॉरर और कॉमेडी के अनोखे मिश्रण के साथ तैयार की गई इस फिल्म में कई जाने-माने कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, मनोज जोशी, असरानी और राजेश शर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं।

अक्षय और तब्बू की भी दिखी मस्ती

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान तब्बू और अक्षय की बातचीत ने न सिर्फ मीडिया का ध्यान खींचा बल्कि सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच खास चर्चा का विषय बन गई। करीब ढाई दशक बाद साथ काम कर रहे अक्षय और तब्बू ने अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों की यादों को साझा करते हुए माहौल को हल्का-फुल्का और दिलचस्प बना दिया।

इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका सफर कई दशकों का रहा है और इस लंबे सफर में तब्बू से उनकी पहचान बहुत पुरानी है। उन्होंने बताया कि दोनों ने अपने करियर की शुरुआत से पहले ही एक-दूसरे को जानना शुरू कर दिया था और उस समय वो साथ में डांस क्लास जाया करते थे। यह खुलासा सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।