11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या O Romeo में फ्री में काम कर गए विक्रांत मैसी और तमन्ना, डायरेक्टर ने बताई असली वजह

O Romeo Controversy: फिल्म 'ओ रोमियो' में विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया ने फ्री में काम किया, ये सुनकर कई लोगों को हैरानी हुई। अब निर्देशक ने इस बात की असली वजह सामने रखी है, तो आइए जानें क्या है सच्चाई…

2 min read
Google source verification
फिल्म 'ओ रोमियो' में विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया

फिल्म 'ओ रोमियो' में विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया (सोर्स: X @thehauterrfly के अकाउंट द्वारा)

O Romeo Controversy:फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार से लेकर सपोर्टिंग एक्टर्स तक अपनी-अपनी फीस पर लाखों-करोड़ों की मांग करते हैं, लेकिन एक्टर शाहिद कपूर की मोस्टअवेडेट फिल्म 'ओ रोमियो' के लिए विक्रांत मैसी ने एक अनोखी मिसाल कायम की है। बता दें, इस फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज ने हाल ही में बताया कि फिल्म के 2 अहम किरदार निभाने वाले विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया ने पूरी फिल्म बिना किसी फीस के की है। ये खुलासा फिल्म के रिलीज से पहले सभी को चौंका देने वाला साबित हुआ है।

इंडस्ट्री में नए-नए उभरते टैलेंट

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की बात मानें तो विक्रांत मैसी ने सालों पहले इस फिल्म के लिए हां कर दी थी, जब वो इंडस्ट्री में नए-नए उभरते टैलेंट थे। हालांकि बाद में उनका करियर बड़ा स्टारर बन गया, लेकिन जब दोबारा उनसे फिल्म के लिए कनेक्ट किया गया, तब उन्होंने बिना किसी फीस के अपनी रोल निभाने का फैसला किया। विशाल ने बताया कि विक्रांत की फिल्म 'मकबूल' ने उन्हें फिल्मों की दुनिया में आने की प्रेरणा दी थी इसलिए उन्होंने अपनी कृतज्ञता के तौर पर 'ओ रोमियो' को फ्रि में शूट किया। दरअसल, विक्रांत ने लगभग 8 से 9 दिन शूटिंग की और अपनी दमदार परफॉर्मेंस से कहानी में जान डाली।

इतना ही नहीं, विशाल ने तमन्ना भाटिया की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि तमन्ना ने कम बजट होने के बावजूद बिना फीस के काम करने के लिए तुरंत हामी भर दी। साथ ही, उन्होंने करीब 12 दिन तक शूटिंग की, जो कि उनकी पहले तय किए गए समय से कहीं ज्यादा था। हालांकि तमन्ना का रोल छोटा है, लेकिन ये फिल्म की कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट लाने में अहम साबित होता है। बता दें, शाहिद कपूर की इस फिल्म का बजट करीब 75 से 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म 13 फरवरी को थिएटरों में रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के लिए फिल्म को 100 करोड़ से अधिक की कमाई करनी होगी।

अपनी-अपनी भूमिकाओं के लिए अच्छी फीस ली

बता दें, 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार नजर आएंगे, जिन्होंने अपनी-अपनी भूमिकाओं के लिए अच्छी फीस ली है। तो वहीं, विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया ने इस फिल्म को दिल से सपोर्ट किया है। हालांकि, अब देखना ये होगा कि इस फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर कितना चलता है और क्या 'ओ रोमियो' अपनी सफलता के साथ नए रिकॉर्ड बनाती है।