दिलिप कुमार ने फिल्म की शूटिंग के दौरान का किस्सा भी अपनी आत्मकथा ‘दिलीप कुमार: द सबस्टांस एंड द शैडो’ में की थी। जिसमें दिलीप कुमार ने फिल्म के रोमांटिक सीन का भी जिक्र किया है। दिलीप कुमार ने लिखा, ‘मुगल-ए-आजम फिल्म के दौरान हम एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे थे। हमारे होंठों के बीच मोर पंख के साथ ऐसे क्लासिक सीन, शूट किए गए थे कि लोगों को लगे कि हम एक दूसरे से रोमांस भरी बाते कर रहे हैं लेकिन हम उस दौरान एक दूसरे का हाल चाल पूछने जितनी बात भी नहीं करते थे। ऐसे में पूरी फिल्म इस तरह से ही शूट की गई थी।