6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिलजीत के लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस का हिला डाला दिमाग, ‘पंजाब 95’ में खून से लथपथ और चोटिल दिखे सिंगर

Diljit Dosanjh Upcoming Movie: जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘पंजाब 95’ का फर्स्ट लुक सामने आया है। जिसमें दिलजीत असहाय अवस्था में नजर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 11 Jan 2025, 7:39 PM IST

Diljit Dosanjh Punjab 95 Movie

Diljit Dosanjh Punjab 95 Movie

Diljit Dosanjh Punjab 95 Movie: फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पंजाब '95’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसमें वह घायल और असहाय नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर ‘पंजाब 95’ से कई तस्वीरें साझा की हैं। यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित हैं।

खून से लथपथ और चोटिल दिखाई दिए दिलजीत दोसांझ

दिलजीत अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ पोस्ट साझा करते रहते हैं। इसी बीच फिल्म के सेट से ली गई तस्वीरों को साझा करते हुए दोसांझ ने कैप्शन में लिखा, “मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं। पंजाब 95”

साझा की गई तीन तस्वीरों में से पहली में घायल दिलजीत दोसांझ एक साधारण कुर्ता और पगड़ी पहने, छोटे से कमरे की कच्ची फर्श पर बैठे नजर आए। दूसरी तस्वीर में उनका चेहरा खून से लथपथ और चोटिल दिखाई दिया। तीसरी तस्वीर में दोसांझ दो बच्चों के साथ पोज देते नजर आए।

कौन थे जसवंत सिंह खालरा?

जसवंत सिंह खालरा ने पंजाब के अमृतसर में एक बैंक के निदेशक थे। पंजाब में उग्रवाद के बाद उन्होंने पंजाब पुलिस द्वारा हजारों युवा सिखों की हत्या और दाह संस्कार का एक रिसर्च में खुलासा किया था। जानकारी के अनुसार इसके बाद उनका अपहरण कर लिया गया था। वह साल 1995 में वह अचानक गायब हो गए थे। उनकी मौत आज तक रहस्य बनी हुई है।

जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला, अभिषेक चौबे और हनी त्रेहान हैं। फिल्म के निर्देशक हनी त्रेहान हैं। दिलजीत दोसांझ फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं, जो जसवंत सिंह खालरा की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

बता दें फिल्म को लेकर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने निर्माताओं को फिल्म में 120 कट करने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़ें: जॉनी डेप के नाम पर हो रही है धोखाधड़ी, फेमस हॉलीवुड अभिनेता ने फैंस को किया अलर्ट