scriptDirector Karan Johar Shared Picture With His Babies | Karan Johar ने यश-रूही के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, मैसेज में बीते हुए साल को बताया बुरा | Patrika News

Karan Johar ने यश-रूही के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, मैसेज में बीते हुए साल को बताया बुरा

locationनई दिल्लीPublished: Jan 04, 2021 02:13:48 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

  • निर्देशक करण जौहर ( Karan Johar ) ने शेयर की बच्चों संग तस्वीर
  • ब्लैक एंड वाइट तस्वीरों में बच्चों को प्यार करते हुए आए नज़र
  • कैप्शन में साल 2020 को बताया बहुत बुरा

Director Karan Johar Shared Picture With His Babies
Director Karan Johar Shared Picture With His Babies

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत के मशूहर निर्देशक करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने दोनों बच्चों यश और रूही के साथ मस्ती करते हुए वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल में उन्होंने अपने बच्चों के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसके साथ उन्होंने अपने प्रशंसकों को नए साल की ढेरों शुभकामनाएं भी दी हैं। इस पोस्ट के जरिए करण ने उन तमाम लोगों का भी शुक्रिया अदा किया है। जिन्होंने उनके बुरे समय में उनका साथ दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात पर सहमती दिखाई कि उनका बीता हुआ साल उनके लिए बेहद ही खराब था। उन्होंने बहुत कुछ सीखा और जिंदगी में आगे बढ़ने की सोची।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.