14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Disha Patani अपने दोस्त की शादी के लिए कुछ यूं हुईं तैयार, इंडियन आउटफिट में ढाया कहर

दिशा पाटनी ने अपने दोस्त की शादी में लगाए चार चांद दिशा ने शरारा पहनकर शेयर की अपनी खूबसूरत तस्वीरें

2 min read
Google source verification

image

Sunita Adhikari

Feb 18, 2021

disha_patani.jpg

Disha Patani

नई दिल्ली: देशभर में यह सीजन शादी का सीजन कहलाता है। बॉलीवुड में भी इन दिनों कई शादी देखने को मिल रही हैं। हाल ही में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने अपने सहेली की शादी में शिरकत की थी। अब एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) ने अपने दोस्त की शादी में चार चांद लगाए हैं। उन्होंने अपने दोस्त की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और अब उन्होंने अपनी तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की हैं।

Shah Rukh Khan की बेटी सुहाना खान ने फ्लॉन्ट की कर्वी बॉडी, दोस्तों संग दिए हॉट पोज.. तस्वीरें हुई वायरल

इन तस्वीरों को दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Disha Patani Instagram Account) से शेयर की हैं। तस्वीरों में दिशा टील ग्रीन कलर के शरारे में नजर आ रही हैं। जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दिशा के ब्लाउज में हैवी एब्रायडरी हो रखी है। गोल्डन ब्लाउज के साथ उन्होंने टील ग्रीन कलर का पैंट पहना हुआ है और उसी कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ है। उनके इस लुक की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।

खास बात ये है कि दिशा ने अपना मेकअप और हेयरस्टाइल खुद बनाया हुआ है। उन्होंने कैप्शन में इसका खुलासा किया है। दिशा की इस तस्वीर पर अब तक 13 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Sara Ali Khan ने इन लोगों के साथ मनाया अपना वैलेंटाइन डे, तस्वीर हुई वायरल

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी जल्द ही फिल्म 'राधे' (Radhe) में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ दबंग सलमान खान (Salman Khan) और रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) लीड रोल में हैं। कुछ वक्त पहले दिशा और रणदीप टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 14 में फिल्म की प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस शो को सलमान खान होस्ट करते हैं।