scriptबॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दिव्या भारती का हुआ था दर्दनाक अंत, मरने से पहले काटी थी कलाई! | divya bharti death anniversary her mother revealed some shocked facts | Patrika News

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दिव्या भारती का हुआ था दर्दनाक अंत, मरने से पहले काटी थी कलाई!

locationनई दिल्लीPublished: Sep 26, 2021 03:42:11 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत की गुत्थी भले ही ना सुलझ पाई हो लेकिन इस एक्ट्रेस की कमी आज भी लोगों को काफी मगसूस होती है। 5 अप्रैल, 1993 का वो काला दिन जब इस एक्ट्रेस की मौत 5वीं मंजिल से गिरकर हुई थी। उनकी अचानक मौत ने सभी को हैरान कर दिया था।

divya bharti death

divya bharti death

नई दिल्ली | बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस ऐसी रही हैं जिन्होंने काफी कम उम्र से ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी थी। और एक सफल अभिनेत्री बनकर उभरी थीं। उन्हीं में से एक थीं दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती। इस एक्ट्रेस ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। इस अभिनेत्री ने महज तीन साल के अंदर कई ऐसी हिट फिल्में दीं, जिसे लोग आज भी देखना बेहद पसंद करते हैं। इतनी कम उम्र में काफी ऊंचे मुकाम तक पहुचने वाली इस एक्ट्रेस से कई एक्टर्स इनसिक्योर फील करने लगे थे। एक साल के अंदर दिव्या ने लगभग 14 फिल्में साइन कर ली थी, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात थी। लेकिन इसके बाद भी इस एक्ट्रेस के दिल में ऐसा दर्द छुपा था जो उनकी मौत का कारण बन गया।

divya_bharti4.png
मां ने किया था चौंकाने वाला खुलासा

दिव्या भारती ने अपने तीन साल के करियर में 20 से ज्यादा फिल्में कर डाली थीं। वहीं दिव्या 90 के आसपास फिल्में साइन भी कर चुकी थीं जिसके लिए मेकर्स को बाद में दूसरी एक्ट्रेस को कास्ट करना पड़ा था। दिव्या की मां मीता को उनकी बेटी की मौत का बड़ा सदमा लगा था। कई सालों तक वो डिप्रेशन का शिकार रहीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि दिव्या कई बार खुद को नुकसान पहुंचाया करती थी। मरने से कुछ दिन पहले दिव्या ने अपने हाथ को सिगरेट से जला लिया था। एक बार उसने अपनी कलाई भी काट ली थी। ऐसा दिव्या गुस्सा में किया करती थी। दिव्या की मां ने बेटी के हाथ पर कट के निशान देखे थे। दिव्या की मौत के बाद ऐसा भी कहा गया कि वो ड्रग्स लिया करती थी। जिसपर उनकी मां ने कहा था कि वो ड्रग्स नहीं लेती थी उसने घटना वाले दिन रम जरूर पी थी।
यह भी पढ़ें
-

19 साल की उम्र में Divya Bharti की हुई थी दर्दनाक मौत, मरने के बाद सपने में आती थी एक्ट्रेस

divya_bharti2_6782016-m.png
साजिद पर गया दिव्या की मौत का शक

बता दें कि 1998 में दिव्या के केस को मुंबई पुलिस द्वारा इन्वेस्टिगेशन में एक्सीडेंटल बताया गया था। दिव्या के पति और फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला पर भी उनकी मौक का शक जताया गया था। हालांकि साजिद ने इसे पूरी तरह से गलत बताया था। साजिद और दिव्या की शादी करीबी रिश्तेदारों के बीच 1992 में हुई थी और इसे गोपनीय रखा गया था। दिव्या उस दौरान मात्र 18 साल की थी। दिव्या और साजिद की मुलाकात एक्टर गोविंदा ने फिल्म ‘शोला और शबनम’ के सेट पर कराई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद दिव्या काफी अपसेट रहने लगी थी।

divya_bharti3.png
5वीं मंजिल से गिरी थी दिव्या भारती

दिव्या पैर में लगी चोट के कारण अपने घर पर आराम कर रही थीं। उनके कुछ खास दोस्तों संग उन्होंने पार्टी का प्लान बनाया। फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला अपने पति श्याम लुल्ला के साथ दिव्या के घर पहुंचे। तीनों बैठकर शराब पी रहे थे। दिव्या की मेड अमृता किचन में खाना बना रही थी। दिव्या अपने कमरे में गईं और फेवरेट खिड़की की तरफ बैठकर बैठ गईं। वो अमृता को खाने को लेकर कुछ इंस्ट्रक्शन भी दे रही थीं। इसी दौरान दिव्या का हाथ फिसला और बिना ग्रिल वाली खिड़की से वो सीधे नीचे जा गिरी। 5वीं मंजिल से गिरने के कारण दिव्या को गंभीर चोटे आईं। तुरंत दिव्या को कूपर अस्पताल ले जाया गया लेकिन इंटरनल ब्लीडिंग के कारण दिव्या ने दम तोड़ दिया। दिव्या की इस संदिग्ध मौत ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया था। ये भी कहा जाता है कि फिल्म ओम शांति ओम दिव्या भारती की जिंदगी पर ही बेस्ड फिल्म थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो