फिल्म दो पत्ती,उत्तराखंड के काल्पनिक शहर देवीपुर पर आधारित है। काजोल इस फिल्म में एक पुलिसकर्मी की भूमिका में है जो एक हत्या के प्रयास के मामले में सच्चाई को उजागर करने के मिशन पर है। फिल्म दो पत्ती का निर्माण कनिका ढिल्लों और कृति सेनन ने किया है। इस फिल्म के जरिए कृति बतौर निर्माता बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं।