
Dream Girl 2 Box Office Day 18: आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 कई दिनों से 100 करोड़ क्लब के लिए मेहनत कर रही थी।
Dream Girl 2 Box Office Collection Day Report आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' भी दर्शकों को खींचने में कामयाब रही। फिल्म अपने 18वें दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार चुकी है। इस फिल्म ने सोमवार को 'गदर 2' जितनी ही कमाई की है।
फिल्म की कमाई 18वें दिन यानी सोमवार को 75 लाख रुपये रही, जिसके साथ इसनें 100 करोड़ में कदम रखते हुए कुल मिलाकर 100.16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
यह भी पढ़ें: Jawan Movie Tickets Price: जानें 'जवान' फिल्म की दुबई-अमेरिका में 1 टिकट की कीमत, भारतीयों की उड़ा देगी होश
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 कई दिनों से 100 करोड़ क्लब के लिए मेहनत कर रही थी। फिल्म की राह में पहले गदर 2 और बाद में जवान रोड़ा बन गई। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी आंधी लाई कि ड्रीम गर्ल 2 के लिए टिकना भी मुश्किल कर दिया। हालांकि, अब फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।
जवान ने स्पीड पर लगाई रोक
पहला हफ्ता बॉक्स ऑफिस पर पूरा करते ही ड्रीम गर्ल 2 ने 67 करोड़ कमाए। इसके बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 95 करोड़ का बिजनेस किया। इतनी कमाई करने के बाद ड्रीम गर्ल 2 की रफ्तार धीमी पड़ गई, क्योंकि मुकाबले में शाह रुख खान की जवान उतर आई।
Published on:
12 Sept 2023 04:38 pm
