30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Box Office collection: ‘ड्रीम गर्ल 2’ बॉक्स ऑफिस पर हुई फुस्स, मुश्किल है हफ्ते भर भी टिक पाना!

Box Office collection Report: आयुष्मान खुराना की फिल्म लगातार जबरदस्त कलेक्शन कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Priyanka Dagar

Sep 01, 2023

msg1822108393-36708.jpg

आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 का कलेक्शन गिरा

Dream Girl 2 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) इन दिनों बॉक्स ऑफिस की क्वीन बनी हुई है। गदर 2 (Gadar 2) से लेकर ओएमजी 2 (OMG 2) तक बड़ी-बड़ी फिल्मों पर वह हावी हो गई है और कुछ ही दिनों में कलेक्शन में भी आगे निकलती जा रही है अब फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। जिसे देखकर लग रहा है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अब बुरा हाल हो गया है। sacnilk ने 1 सितंबर 8वें दिन के ट्रेड के हिसाब से कमाई का आंकडा जारी किया है। हफ्ते भर के बाद फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया है।

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 8: ‘ड्रीम गर्ल 2' आज यानी 1 सितंबर को 4 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। ये अभी अर्ली ट्रेंड है। ये कलेक्शन रात तक बढ़ सकता है। वैसे तो ‘ड्रीम गर्ल 2' के कलेक्शन में गिरावट आई है लेकिन वीकडेज के हिसाब से ये फिर भी ठीक है। वीकेंड पर फिल्म से 100 करोड़ का बिजनेस करने की उम्मीद की जा रही है।

आज सबसे कम होगा कलेक्शन! (Ayushmann Khurrana Dream Girl 2)
इस बीच 8वें दिन फिल्म ने सबसे कम यानी 4 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि आज यानी 8वें दिन फिल्म की कमाई पहली बार इतनी गिर सकती है। वैसे तो ड्रीम गर्ल 2 के कलेक्शन में गिरावट आई है और लगातार कमाई नीचे जा रही है।