scriptजरूरतमंद लोगों के बीच बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने बंटवाया राशन, इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो | During Covid19 Bollywood Singer Distribute Ration To Needy People | Patrika News

जरूरतमंद लोगों के बीच बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने बंटवाया राशन, इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो

Published: Apr 01, 2020 02:06:41 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ( Mika Singh ) ने लोगों के बीच बंटवाया राशन
राशन बांटते हुए इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो

जरूरतमंदो के बीच मीका सिंह ने बांचा राशन

जरूरतमंदो के बीच मीका सिंह ने बांचा राशन

नई दिल्ली। इस वक्त कोविड-19 जैसी भयानक बीमारी से विश्व के कई देश जूझ रहे हैं। इस बीमारी से कैसे बचा जाए? हर कोई बस इसी की खोज में जुटा हुआ है। देश की सरकार हालातों को काबू करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। संक्रमण ना फैले इसलिए देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। लेकिन लॉकडाउन के बीच एक राज्य से दूसरें राज्यों में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों के लिए ये वक्त मुश्किलों से भरा है। ना ही उनेक पास रहने की कोई जगह है और ना ही उनके पास खाने की साम्रगी। इसी बीच बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ( Mika Singh ) उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

लॉकडाउन से प्रभावित लोगों के लिए राशन बांटते हुए मीका सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियों में मीका मजदूरों की मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एक ट्रक में राशन के समान को भरकर लोगों के बीच बंटवाया है। राशन में मीका ने सब्जियां भी दी हैं। बता दें मीका सिंह ने इस नेक काम का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहें है।

बता दें मीका एनजीओ के माध्यम से लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने का भी काम करते हैं। वे लड़कियों को सिलाई,कढ़ाई और बुनाई जैसे कई कोर्स करवाते हैं ताकि लड़कियां किसी पर निर्भर ना रहे और अपने पैरों पर खड़े होकर अपने हुनुर से खुद रूपये कमाए। बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान ( Salman Khan ) ने भी ऐलान किया है कि वे 25000 दिहाड़ी मजदूरों की देख-रेख करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो