30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोने टोटकों में विश्वास रखने वाली एकता कपूर ने 17 साल बाद उतारी अंगूठियां, चौकाने वाली वजह आई सामने

एकता कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी उंगलियां में एक भी रिंग नजर नहीं आ रही हैं। अंगूठियों से भरे रहने वाला एकता का हाथ वीडियो में खाली देख फैंस भी हैरान हैं।

2 min read
Google source verification
ekta kapoor

ekta kapoor

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एकता कपूर ज्योतिष में बहुत ज्यादा विश्वास रखती है। उन्होंने अपने हाथों में कई प्रकार की अंगूठियां पहन रखी हैं। ऐसा लगता है कि लॉकडाउन के बीच टीवी क्वीन का ज्योतिष पर से विश्वास उठ गया है। उन्होंने हाल ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी उंगलियां में एक भी रिंग नजर नहीं आ रही हैं। अंगूठियों से भरे रहने वाला एकता का हाथ वीडियो में खाली देख फैंस भी हैरान हैं।

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'इस बीच दूसरी खबरों में। थानोस ने बिल्डिंग छोड़ दी है। उसने दुनिया को नष्ट कर दिया। मजाक कर रही हूं।' एकता के इस वीडियो को देखकर फैंस और करीबी उनसे तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

एक्ट्रेस हिना खान ने भी एकता से पूछा कि ये कैसे हुआ तो इसके रिप्लाई में एकता ने कहा कि बस सैनिटाइजर और साबुन का ज्यादा इस्तेमाल करने से एलर्जी हो गई। एक ब्रेक के बाद वापस आ जाएंगी, सभी चीजों की तरह जैसा कि हम जानते हैं। वहीं एक कमेंट में एकता ने बताया कि उन्होंने 2003 में अंगूठियां पहनना शुरू किया था।

कुछ दिनों पहले एकता ने हाथ धोने का चैलेंज लिया था। तब वह रिंग्स और ब्रेसलेट पहने हाथ धोते हुई नजर आई थीं। इस वीडियो को लेकर वह ट्रोल हो गई थी। बता दें कि एकता बेहद धार्मिक हैं और वह न्यूमेरोलॉजी को फॉलो करती हैं। इसलिए वह उंगिलयों में ढेरों रिंग्स और ब्रेसलेट पहनती हैं।