'इतना सन्नाटा क्यों है भाई' डायलॉग से बॉलीवुड को अपना दीवाने बनाने वाले ए.के.हंगल ( A k hangal )। पिता, दादा, वकील, और पति हर रोल में जमते थे ए.के.हंगल। हिंदी फिल्मजगत के दिग्गज कलाकारों में शमिल ए.के.हंगल के पास बीमारी में इलाज करवाने तक के पैसे नहीं थे। उनकी इस हालत के बारें में शायद ही कोई जानता होगा। तंगी से परेशान हंगल को कई बीमारियों ने घेर लिया था। वहीं जब ये बात अभिनेता अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) को पता चली तो उन्होंने तुरंत हंगल की बीमारी के लिए 20 लाख रूपये भेजे। लेकिन हालात नाजुक होने के कारण हंगल ने अपनी सांस छोड़ दी।