4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक दुल्हन के मन को पढ़कर उनकी खूबसूरती में निखार लाती हैं डिजाइनर अंजु, बॅालीवुड में है खास पहचान

बता दें अंजु ज्यादातर अपने ब्राइडल कलेक्शन्स को लेकर मशहूर हैं।अगर गौर से देखें तो उनके सारे डिजाइनर कपड़ो...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 23 Feb 2018, 2:43 PM IST

anju modi designer

anju modi designer

आज बॅालीवुड इंडस्ट्री में कई जाने माने डिजाइनर्स हैं लेकिन उन सभी की अपनी एक खास पहचान है। कोई रंग बिरंगे कपड़ो को लेकर जाना जाता है तो कोई अपने कपड़ो की स्टाइलिंग को लेकर। इसी तरह डिजाइनर अंजु मोदी भी इस इंडस्ट्री का नामी चहरा बन चुकी हैं। आज अंजु को इस इंडस्ट्री में आए 25 साल हो चुके हैं। डिजाइनर्स की लिस्ट में उनका नाम सबसे उपर माना जाता है।

कभी हॅाकी प्लेयर बनने का सपना देखती थी नम्रता जोशीपुरा , आज हैं फेमस डिजाइनर


बता दें अंजु ज्यादातर अपने ब्राइडल कलेक्शन्स को लेकर मशहूर हैं।अगर गौर से देखें तो उनके सारे डिजाइनर कपड़ो में एक खास बात होती है और वो हैं उनके सादे रंग। कहा जा सकता है कि वे भले ही सादे रंग चुनती हों लेकिन उन कपड़ो को भी वो इस तरह बनाती हैं की एक नई नवेली दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।

अनुपमा दयाल: एक ऐसी फैशन डिजाइनर जो महिलाओं को LIBERATE करने की रखती है ख्वाहिश

अगर अंजु के करियर की बात करें तो बता दें उन्होंने अपना करियर साल 1990 में शुरु किया था। लेकिन वो उन डिजाइनर्स में से एक थी जिन्होंने बॅालीवुड इंडस्ट्री में अपनी कला नहीं बल्कि एक रैंप वॅाक में हिस्सा लेकर अपना हुनर पेश किया था।कहा जाता है कि अंजु ने फैशन डिजाइनर बनने के लिए कोई खास पढ़ाई नहीं की। ना ही उन्होंने किसी डिजाइनर के साथ काम सीखा।

उन्होंने आम लोगों के बीच रहकर दर्जियों और फैक्ट्रियों में जाकर काम देखा और सीखा। कहा जा सकता है कि वो उन डिजाइनर्स में से एक थी जिन्होंने आम लोगों की कारीगरी को भारत के बड़े कार्यक्रमों में पेश किया और एक अलग पहचान बनाई।

आज अंजु इस इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं और उम्मीद करते हैं कि वे आगे भी अपने डिजाइनिंग से लोगों के बीच अपनी पहचान कायम रखेंगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन