4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कभी हॅाकी प्लेयर बनने का सपना देखती थी नम्रता जोशीपुरा, आज हैं फेमस डिजाइनर

हर डिजाइनर की तरह इनका करियर भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कहा जा सकता है कि इनकी जिंदगी में डिजाइनर बनने का ख्वाब अचानक आया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 22 Feb 2018, 5:08 PM IST

designer namrata joshipura

designer namrata joshipura

बॅालीवुड इंडस्ट्री में आज बहुत चकाचौंद है। आज इस इंडस्ट्री में कई सेलेब्स अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाकर स्टार्डम हासिल करते हैं। पर उनके पीछे कई बड़े लोगों के नाम शामिल है। एक स्टार को रॅायल उनका लुक और उनके डिजाइनर कपड़े बनाते हैं। इस इंडस्ट्री में कई जाने माने डिजाइनर्स हैं और उसी लिस्ट में शामिल है डिजाइनर नम्रता जोशीपुरा का नाम।

हर डिजाइनर की तरह इनका करियर भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कहा जा सकता है कि इनकी जिंदगी में डिजाइनर बनने का ख्वाब अचानक आया। बता दें नम्रता एक आर्मी फैमिली से बिलॅान्ग करती हैं यही वजह थी की उनके माता पिता उन्हें कॅामर्स पढ़ाना चाहते थे। लेकिन नम्रता को इस स्ट्रीम में कोई दिलचस्पी नहीं थी। कहा जा सकता है कि वे अक्सर पढ़ाई से भागा करती थी। लेकिन हां वे उस जमाने में स्टेट लेवल हॅाकी प्लेयर थी। उनको हॅाकी खेलने का बेहद शौक था।लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बाद एक दिन अचानक नम्रता ने अपने माता पिता से निफ्ट दिल्ली में पढ़ने की फरमाईश कर डाली। उनके माता पिता इस डीसीजन से कुछ खुश नही थे इसके बावजूद नम्रता ने निफ्ट में एडमिशन लिया।

अपने कॅालेज के दिनों तक भी नम्रता को डिजाइनिंग का पैशन नहीं केवल एक आदत थी। लेकिन वक्त रहते चीजें बदली और वे डिजाइनर बनने का ख्वाब देखने लगी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें खुशी है कि वे 1994 बैच से पास आउट हैं क्योंकि उनके साथी राजेश प्रताप, मनीष अरोड़ा और पायल प्रताप भी आज पूरे देश के जाने माने डिजाइनर्स में से एक हैं।

अपने कॅालेज के खत्म होने के बाद उन्होंने 2 साल सुनीत वर्मा संग काम किया। इसके बाद उन्होंने न्यूयॅार्क में अपना काम शुरु किया। साल 2000 में जब नम्रता को पता चला की नए डिजाइनर्स भारत में अपनी खूबियां लेकर आ रहे हैं और बहुत पॅापुलर हो रहे हैं उसी बीच नम्रता भी इंडिया वापस आ गई और अपना काम भारत के लोगों को दिखाया। कहा जा सकता है की आज नम्रता बहुत सक्सेसफुल डिजाइनर हैं लेकिन उनका सफर भी किसी दिलचस्प कहानी से कम नहीं रहा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन