Fatima Sana Shaikh Talk To Paparazzi For Unemployed In Lockdown
नई दिल्ली। 'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख वैसे तो सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड एंड हॉट तस्वीरों की वजह से खूब सुर्खियों बंटोरती हैं, लेकिन इस बार वो अपनी एक वीडियो के चलते चर्चाओं में आ गई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर फातिमा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह पैपराजी से बात करते हुए बता रही हैं कि वह बेरोजगार हैं।
पैपराजी से की फातिमा सना शेख ने बात
फातिमा सना शेख को कहीं जाते हुए पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान फातिमा की तस्वीरें क्लिक कर रहे कैमरामैन उनसे बात भी करते हैं। तभी एक पैपराजी फातिमा से पूछता है कि 'आपकी फिल्म अच्छी चल रही है, अजीब दास्तान्स।' यह सुनते ही फातिमा पूछती हैं कैसी लगी आपको? फातिमा के सवाल पर पैपराजी कहते हैं- 'हां बहुत अच्छी है।
जिसके बाद पैपराजी एक्ट्रेस उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारें में पूछता है। फातिमा सना शेख के इस वायरल वीडियो को रोहित सरइया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।
यह भी पढ़ें- दंगल गर्ल फातिमा सना शेख को क्यों होती है घबराहट?
फातिमा ने बताया लॉकडाउन में बेरोजगार
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के सवाल का जवाब देते हुए फातिमा कहती हैं कि अभी तो जब कोविड थोड़ा कम हो जाएगा, खत्म हो जाएगा, जैसे सबको काम मिलेगा, वैसे ही मुझे भी मिलेगा। अभी बेरोजार बैठे हैं। आपको बता दें कुछ समय पहले फातिमा भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं। कुछ समय बाद ही उन्होंने कोरोना को मात दे दी थी। वैसे बॉलीवुड के कई स्टार्स कोविड-19 की चपेट में आ गए थे।
फातिमा सना शेख का फिल्मी करियर
फातिमा के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म दंगल से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार आमिर खान नज़र आई थी। फातिमा की पहली फिल्म जबरदस्त सुपरहिट साबित हुई थी। जिसके बाद वह लूडो, सूरज पे मंगल भारी, अजीब दास्तान्स में अलग-अलग किरदारों में दिखाई दीं थीं।
Published on:
01 Jun 2021 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
