आखिरी समय में चेंज किया गया गदर 2 का विलन, अब सनी देओल से लड़ते नजर आएगा ये हीरो
नई दिल्लीPublished: Feb 20, 2023 03:43:55 pm
Gadar 2: 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर’ (Gadar) ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। लोगों को फिल्म की कहानी भी खूब पसंद आई थी। अब फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है, जिसके लिए फैंस एक्साइटेड हैं। ऐसे में आखिरी समय में फिल्म की स्टाकास्ट में बदलाव किए गए हैं।


Gadar 2
Gadar 2: साल 2001 में रिलीज हुई 'गदर एक प्रेम कथा' आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। लोग इस फिल्म को आज भी देखना पसंद करते हैं। फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स आफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। फिल्म में दिखाई गई लव स्टोरी ने लोगों का दिल जीत लिया था। अब फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर लोग एक्साइटेड हैं। फिल्म गदर के सीक्वल का इंतजार दर्शक बड़े लम्बे वक्त से कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी एक बार फिर से तारा सिंह बनकर पाकिस्तानियों की धुनाई करते दिखाई देंगे। ऐसे में फिल्म के आखिरी समय में स्टारकास्ट में बदलाव किए गए हैं। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है।