
गदर 2 के एक सीन में सनी देओल।
Sunny Deol Gadar 3: 'गदर 2' को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स फिल्म का तीसरा पार्ट बनाने जा रहे हैं। फिल्म निर्माता जी स्टूडियोज से जुड़े लोगों का कहना कि फिल्म को जैसी शुरुआत मिली है, वो उम्मीद से बेहतर है। कोइमोइ की एक रिपोर्ट के मुताबिक जी स्टूडियोज ने फिल्म के तीसरे पार्ट 'गदर 3' पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है। 'गदर 3' में एक बार फिर सनी देओल ही दिखेंगे। इस पार्ट के लिए उनकी फीस भी करीब ढाई गुना बढ़ाई गई है।
'गदर 2' के लिए सनी को मिले 25 करोड़
रिपोर्ट के मुताबिक, 'गदर 2' के लिए सनी को करीब 25 करोड़ रुपए दिए गए थे। फिल्म के बाद जिस तरह से उनका स्टारडम बढ़ा है। उसके बाद 'गदर 3' में उनका मेहनताना दोगुने से ज्यादा बढ़ाया गया है। फिल्म के तीसरे पार्ट के लिए उन्हें 60 करोड़ रुपए फीस दी जाएगी।
'गदर' में भारत-पाक विभाजन और 'गदर-2' में 1971 का भारत- पाक युद्ध दिखाया गया है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरे पार्ट में कारगिल युद्ध के समय की कहानी दिखाई जाएगी। इस पार्ट में फिल्म की स्टारकास्ट में भी कई बदलाव हो सकते हैं। तीसरे पार्ट में कुछ नए एक्टर्स की एंट्री होगी। इसमें सनी देओल के बेटे राजवीर का भी नाम लिया जा रहा है।
Published on:
12 Aug 2023 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
