11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Google के सीईओ Sundar Pichai को बॉलीवुड की ये फिल्म है पसंद

Sundar Pichai: गूगल के सीईओ ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड की फिल्में पसंद है। पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने फिल्म का जिक्र भी किया जो उन्हें बहुत पसंद है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

May 17, 2024

'3 इडियट्स' बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। 2009 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था। फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी, आर. माधवन और बोमन ईरानी जैसे अभिनेता नजर आए थे। रिलीज होने के 15 साल बाद भी लोग इसे उतना ही पसंद करते हैं। हाल ही में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया कि उन्हें भी 3 इडियट्स जैसी फिल्म देखना काफी पसंद है।

सुंदर पिचाई को 'थ्री इडियट्स' का ये सीन है पसंद

एक पॉडकास्ट पर सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) से पूछा गया कि वह कैसे प्रतियोगी परीक्षा के मानसिकता से बाहर निकले? इस सवाल का जवाब देने के लिए उन्होंने थ्री इडियट्स के सीन का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मैं थ्री इडियट्स और उस जैसी फिल्म देखने के लिए आतुर था, जिसमें एक सीन में आमिर खान से मोटर की परिभाषा पूछी जाती है, जिसमें बताया गया है कि मोटर क्या है। इसके अलावा एक और सीन है, जिसमें आप वास्तव में समझते हैं कि मोटर क्या है'।