17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हीरा मंडी से ओटीटी डेब्यू करेंगे बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन….

हीरा मंडी से ओटीटी डेब्यू करेंगे बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन
less than 1 minute read
Google source verification
कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली फिल्म हीरा मंडी से ओटीटी प्लेटफॉर्म में कदम रखने जा रहे हैं। साथ ही यह खबर भी आ रही है कि इस फिल्म से ही बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन भी ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली ने नेटफ्लिक्स के साथ भी हाथ मिलाया है।उम्मीद है इस फिल्म की शूटिंग भी जल्दी शुरू हो सकती है।

जानकारी के अनुसार कार्तिक आर्यन संजय लीला भंसाली की ओटीपी फिल्म हीरा मंडी में मुख्य किरदार निभाएंगे। जिसके चलते उनकी चर्चा चल रही है। हाल ही कार्तिक आर्यन डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के ऑफिस में गए थे। इस दौरान दोनों ने फिल्म हीरा मंडी को लेकर भी चर्चा की थी। इसी के साथ जानकारी आई है कि उन्होंने कार्तिक आर्यन से गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर भी चर्चा की थी, लेकिन तब बात नहीं बन पाई थी। लेकिन इस बार उम्मीद है कि कार्तिक और संजय हाथ मिला लेंगे। खबर है कि हीरा मंडी मुख्यता महिलाओं की कहानी होगी, लेकिन कार्तिक आर्यन इसमें मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग