पाकिस्तानियों ने की तारीफ
फिल्म 'शेरशाह' में कैप्टन विक्रम बत्रा की बहादुरी की कहानी दिखाई है। मूवी में उन्हें पाकिस्तानियों को खदेड़ते दिखाया गया है। विक्रम बत्रा की बहादुरी और शहादत को देख भारतीय इमोशनल भी हो रहे हैं। वहीं, कुछ पाकिस्तानी यूटयूबर्स ने न केवल फिल्म की तारीफ की है, बल्कि एक फौजी के रूप में विक्रम बत्रा की बहादुरी के भी कायल हो गए हैं। वहां से मूवी को पॉजिटिव रिव्यू भी मिले हैं।