13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hindu- Muslim Marriage: बॉलीवुड की इन हिंदू-मुस्लिम जोड़ियों ने भी की ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ से शादी, देखें लिस्ट

Hindu- Muslim Marriage: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के अलावा बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत शादी की। इस एक्ट में दो अलग-अलग धर्मों के लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Jun 24, 2024

bollywood celebs hindu muslim marriage

बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होंने हिंदू- मुस्लिस होकर भी की शादी

Hindu- Muslim Marriage: बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने धर्म की दीवार को तोड़कर एक-दूसरे से शादी रचाई है। इन जोड़ियों ने स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत शादी की। इस एक्ट में दो अलग-अलग धर्मों के लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसमें शादी को रजिस्टर करने के लिए धर्म बदलने की जरूरत नहीं होती है। फिलहाल इस एक्ट के तहत सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी की है। हालांकि, उनसे पहले भी बॉलीवुड के ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने धर्म बदले बगैर इस एक्ट के तहत शादी की। आइए आज ऐसी ही बॉलीवुड जोड़ियों के नाम जानते हैं।

करीना कपूर और सैफ अली खान

करीना कपूर और सैफ अली खान ने बिना धर्म बदले स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत शादी की थी। दोनों ने 2012 में कोर्ट के पेपर्स में साइन किया था और फिर अपनी शादी की एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी।

यह भी पढ़ें: बड़े होंठों की वजह से हुई ट्रोल, फेमस कॉमेडियन की ऑन-स्क्रीन पत्नी बनकर कमाया नाम, जानें कौन है यह एक्ट्रेस

सोहा अली खान और कुणाल खेमू

सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने भी इसी तरह शादी की थी। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर कुणाल खेमू से 2015 में स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत शादी की थी। इस जोड़ी ने शादी के बाद दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी।

यह भी पढ़ें: क्या Salman Khan होंगे ‘Race 4’ का हिस्सा? इस दिन से शुरू हो रही शूटिंग

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के युवा राजनेता फहाद अहमद ने फरवरी, 2023 में अपनी शादी की जानकारी दी थी। दोनों ने 6 जनवरी को स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत शादी की थी। अब दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम राबिया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के पहले हफ्ते ही ये घरवाला हो सकता है बेघर, देखें नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट

संजय दत्त और मान्यता दत्त

इस लिस्ट में संजय दत्त का नाम भी शामिल है। उन्होंने 2008 में मान्यता दत्त से चोरी से शादी रचाई थी। दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत शादी की थी।