ईडी ने ये छापेमारी प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत डाली है। बता दें, इससे पहले EOW ने बीएमसी अधिकारियों और ठेकेदारों सहित 13 लोगों के खिलाफ मीठी नदी स्कैम मामले में केस दर्ज किया था। मीठी नदी घोटाला मुंबई महानगरपालिका की तरफ से मीठी नदी की सफाई में इस्तेमाल होने वाले स्लज पुशर और ड्रेजिंग मशीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। जिसके चलते बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को भारी नुकसान हुआ। मीठी नदी, जो मुंबई से होकर अरब सागर में गिरती है, लंबे समय से गाद और बाढ़ की समस्या से जूझ रही है।