
Arjun Kapoor Post After Malaika Arora Breakup
Arjun Kapoor Post After Malaika Arora Breakup: ‘सिंघम अगेन’ में विलेन बने अर्जुन कपूर की पर्सनल लाइफ काफी मुश्किलों भरी चल रही है। उनका कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप हो चुका है। दोनों ने अपनी-अपनी राहें हमेशा के लिए अलग कर ली है, पर दोनों एक दूसरे से मूव ऑन करने की कोशिशें कर रहे हैं। जहां, मलाइका अरोड़ा अपना ज्यादा समय बाहर विदेश घूम कर बताती नजर आती हैं तो वहीं अर्जुन ने भी मलाइका की यादें भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं जो सबूत सामने आ रहे हैं ये सब एक इंसान तब करते हैं, जब वह काफी परेशान हो या किसी को भूलना चाहता हो।
अर्जुन कपूर अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह पहले भी अपनी और मलाइका की कई फोटो साथ में शेयर करते रहते थे या कह सकते हैं कि वह अपने फैंस को अपने प्यार की पल-पल की खबरें देते रहते थे। अब मलाइका से ब्रेकअप के बाद अर्जुन उन यादों से दूर जाने के लिए जो हथकंडे अपना रहे हैं वह हैं खेल। जी हां, जब से अर्जुन कपूर का मलाइका से ब्रेकअप हुआ है तब से वह गेम खेलना और दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में अर्जुन ने एक फोटो शेयर की इसमें उन्होंने केवल ग्राउंड और नेट दिखाया। वहीं, एक वीडियो में वह क्रिकेट खेलते नजर आए। ये देखकर एक्टर के फैंस भी काफी परेशान हैं, वह चाहते हैं कि अर्जुन अपना अतीत भूलकर आगे बढ़ें।
अर्जुन कपूर जल्द अपनी नई फिल्म अजय देवगन की सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। वह इस फिल्म में एक खूंखार विलेन बने हैं। इसका पोस्टर देखकर फैंस भी अर्जुन कपूर की एक्टिंग की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। ये फिल्म 1 नवंबर 2024 को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।
Published on:
05 Aug 2024 10:33 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
