25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलाइका अरोड़ा का अर्जुन कपूर ने तोड़ा दिल तो बदला एक्ट्रेस का नजरिया, बोलीं- जिंदगी एक…

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: मलाइका अरोड़ा जबसे अर्जुन कपूर से अलग हुई हैं, तब से वह जिंदगी के बारे में अलग ही सोच रखती हैं।

2 min read
Google source verification
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब एक साथ नहीं हैं। दोनों की राहे अलग हो चुकी हैं और जब से दोनों अलग हुए हैं तब से ही मलाइका अरोड़ा का जिंदगी को जीने का उसे समझने का नजरिया एक दम बदल गया है। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है। वह हर दिन अलग-अलग पोस्ट शेयर करती रहती है। ऐसा ही एक पोस्ट मलाइका ने किया है। उन्होंने जो लिखा उसे पढ़कर उनके फैंस एक्ट्रेस को सपोर्ट भी कर रहे हैं और हैरान भी हो रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप के बाद किया पोस्ट (Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup)

मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने जिंदगी के बारे में कुछ शब्द लिखे। उन्होंने लिखा, “जिंदगी एक सफर है इसमें भाग नहीं सकते।” अब मलाइका के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस उनके इस पोस्ट को अर्जुन कपूर से ब्रेकअप को लेकर जोड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि मलाइका को आज भी अर्जुन कपूर के बिना जीना नहीं आता। वह उनसे बेहद प्यार करती थीं और हमेशा करती रहेंगी।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों का रिश्ता साल 2018 में ऑफिशियल कर दिया था। मलाइका और अर्जुन दोनों में 13 साल का उम्र का फासला था। फिर भी दोनों ने अपने प्यार में उम्र में नजरअंदाज कर दिया था, अब इतने सालों बाद दोनों अलग हुए इसके पीछे का कारण कोई नहीं जानता। दोनों के ब्रेकअप का कपल के एक करीबी ने अनाउंस किया था और बताया था कि दोनों ने ये फैसला आपसी बताया है और कहा है कि वह हमेशा दोस्त बनकर रहेंगे।

यह भी पढ़ें : क्या अर्जुन-मलाइका के बाद तमन्ना-विजय का हुआ ब्रेकअप? ऐसे मिले फैंस को सबूत