12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सबा के साथ घूमने निकले थे ऋतिक रोशन, वीडियो में फिर कैद हो गया गंजापन!

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और उनकी कथित गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद (Saba Azad) काफी समय से अपने रिश्तों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। दोनों का प्यार खूब परवान चढ़ रहा है। हाल ही दोनों साथ में दिखे, लेकिन इस दौरान कैमरे कुछ ऐसा कैद हो गया कि लोग हैरान रह गए।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Dec 02, 2022

hrithik roshan

hrithik roshan

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले और फिमेस फैंस के दिलों पर राज करने वाले एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपने से 17 साल छोटी एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद (Saba Azad) के साथ अपने रिश्तों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों को अक्सर ही एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में दोनों साथ में डिनर पर निकले थे।

जोड़े को देखते ही पैपाराजी इनके पीछे कैमरे लेकर दौड़ने लगे और दोनों की तस्वीरें क्लिक करने लगे। दोनों के खूब सारे वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब तैर रहे हैं। वैसे दोनों के सभी फोटोज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान कपल के एक वीडियो ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है।

वीडियो में कुछ ऐसा दिख गया कि फैंस हैरान रह गए और अजीबोगरीब रिएक्शन देने लगे। दरअसल पैपाराजी दोनों की वीडियोज शूट कर रहे थे। इस दौरान एक्टर का गंजापन उनके कैमरे में कैद हो गया।

यह भी पढ़ें- बंद हो जाएगी विक्रम गोखले की आखिरी वेब सीरीज?

ऋतिक रोशन का यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। कई लोग बोल रहे हैं कि ऋतिक रोशन नकली बालों के दम पर खूबसूरत लगते हैं।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब एक्टर का गंजापन कैमरे में कैद हुआ हो इससे पहले भी इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ चुकी हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन किसी पार्टी में गए थे। पैपराजी उनके पीछे उन्हें कवर कर रहे थे।

इस वीडियो में जब ऋतिक के सिर पर लाइट पड़ती है तो उनके सिर की स्किन नजर आने लगती है। वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ऋतिक रोशन के सिर पर पीछे की तरफ बाल कम हैं।

ऋतिक और सबा कथित तौर पर पिछले कुछ महीनों से डेटिंग कर रहे हैं। सबा ने ‘दिल कबड्डी’ से अपने अभिनय की शुरूआत की और 2011 में साकिब सलीम के साथ फिल्म ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ में भी नजर आई थीं। उन्हें आखिरी बार एंथोलॉजी सीरीज ‘फील्स लाइक इश्क’ में देखा गया था।

यह भी पढ़ें- सबा आजाद संग डिनर डेट पर निकले ऋतिक रोशन