रितिक रोशन के घर की दीवार पर आई सीलन, यूजर ने किया कमेंट तो एक्टर ने दिया मजेदार जवाब
नई दिल्लीPublished: Sep 16, 2021 01:59:55 pm
हाल ही में रितिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की। यह उनकी मिरर सेल्फी थी। इसमें उनके साथ उनकी मां पिंकी रोशन भी नजर आ रही थीं। रितिक जहां चेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं तो वहीं, उनकी मां बालकनी में खड़ी हैं।


Hrithik Roshan
नई दिल्ली। इन दिनों बरसात का सीजन चल रहा है। बरसात से न सिर्फ घर के बाहर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है बल्कि घर के अंदर भी कई तरह की परेशान हो जाती है। आम घरों में बरसात के मौसम में सीलन की समस्या आम है। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि ये समस्या केवल हमारे और आपके साथ ही होती है तो आप गलत हैं। क्योंकि बॉलीवुड के महंगे एक्टर्स भी इस समस्या का सामना करते हैं। जैसे इन दिनों एक्टर रितिक रोशन कर रहे हैं। उनके घर की दीवार पर सीलन आ गई है।