
Kareena Kapoor, Hrithik Roshan and Kangana Ranaut
नई दिल्ली | बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इस बार अपना 47वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। 10 जनवरी को ऋतिक (Hrithik Roshan Birthday) का जन्म मुंबई में हुआ था। उनकी पर्सनालिटी की करोडों लड़कियां दिवानी हैं। ऋतिक इस उम्र में भी बहुत ही यंग और हैंडसम दिखते हैं। यहां तक कि उन्हें ग्रीक गॉड भी कहा जाता है। ऋतिक ने अपने करियर में कई सफल फिल्में दी हैं। उनका प्रोफेशनल करियर जितना हिट रहा उतना ही विवादों में उनकी पर्सनल लाइफ रही है। लॉकडाउन के वक्त ऋतिक अपनी एक्स-वाइफ सुजैन खान और बच्चों के साथ वक्त बिताते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि दोनों ने साल 2014 में तलाक ले लिया था। चलिए आपको ऋतिक के अफेयर्स के बारे में बताते हैं।
ऋतिक के लव लाइफ पर अगर नज़र डालें तो उनके कई अफेयर रहे जिसमें सबसे चर्चित बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ रहा। कगंना रनौत ने ऋतिक के बारे में कई खुलासे किए जिसके बाद उन्हें खुद सफाई देनी पड़ी। कंगना ने ऋतिक को लेकर कहा था कि उन्हें उनका सच्चा प्यार मिल गया है। लेकिन बाद में जब चीज़े बिगड़ी तो खबरे मीडिया की हैडलाइन्स बन गईं। कंगना और ऋतिक के बीच लीगल वॉर तक शुरू हो गई थी।
वहीं ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ उस वक्त नज़दीकियां बढ़ी थीं जब उनकी शादी हो चुकी थी। साल 2000 में रितिक ने सुज़ैन खान से शादी की थी और साल 2001 में फिल्म यादें की शूटिंग के दौरान वो करीना के नज़दीक आ गए। फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' की शूटिंग के दौरान जब ऋतिक और करीना के बीच प्यार बढ़ने लगा तब एक्टर के परिवार ने उनको करीना से दूरी बनाने को कहा था।
वहीं फिल्म काइट्स के दौरान ऋतिक का बार्बरा मोरी के साथ रिश्ता होने की भी खबर आई थी। सुत्रों के मुताबिक, सुज़ैन (Sussanne Khan) उस वक्त इतनी परेशान हो गई थीं कि वो ऋतिक का घर छोड़कर चली गई थीं।
फिल्म बैंग-बैंग में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ भी नाम जुड़ा था। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के दौरान दोनों करीब आ गए थे। हालांकि ऋतिक और कटरीना ने इस पर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। फिलहाल ऋतिक, सुज़ैन के साथ कई मौकों पर साथ नज़र आते हैं। सुजैन और ऋतिक अपने बच्चों ऋहान और ऋदान के साथ खूब टाइम स्पेंड करते हैं।
Published on:
09 Jan 2021 11:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
