18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

65 साल की मां को पेड़ पर चढ़ता देख ऋतिक हुए हैरान, एक्टर ने कही ये बात

ऋतिक रोश की मां 65उम्र में भी काफी फिट नजर आती है। ऋतिक सुपर 30 और वॉर के बाद अब कृष 4 की तैयारियों में लग गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
hrithik_mother.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन जितना अपने फिगर को लेकर सतर्क रहते है उससे कही ज्यादा उनकी मां भी अपने शरीर का खास ख्याल रखती है तभी तो इतनी 65उम्र पार कर लेने के बाद भी वो काफी फिट नजर आती है। अभी हाल में उनकी मां पिंकी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की हैं। जिसे देख आपके भी उड़ जाएंगे होश।

शेयर की गई तस्वीर में उनकी मां एक पेड़ पर चढ़ती नजर आ रही हैं। पिंकी ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- #tryingisbetterthannothing. (कोशिश करना कुछ न करने से बेहतर है) एक कदम अपने गोल्स को पाने के लिए। मां पिंकी के इस पोस्ट को देख ऋतिक को काफी अच्छा लगा। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- Love।

बता दें कि मां पिंकी और उनके बेटे ऋत‍िक रोशन के बीच काफी अच्छी बॉन्ड‍िंग है। वे अपने पिता के साथ-साथ मां के भी बहुत करीब है। ऋत‍िक ने भी कुछ समय पहले के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की थी। जिसमें उन्होनें मां के डेडलिफ्ट करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था।

क्या हैं ऋतिक के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स?

वर्कफ्रंट की बात करें , तो ऋतिक सुपर 30 और वॉर के बाद अब कृष 4 की तैयारियों में लग गए हैं। इसके अलावा ऋतिक फिल्म महाभारत में दीपिका पादुकोण के साथ भी काम कर सकते हैं। उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के रोल के लिए अप्रोच किया गया है।