
Hrithik Roshan
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया का तलाक इन दिनों मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। 20 साल बाद आखिराकर इस जोड़े ने एक-दूसरे से अलग होने का निर्णय ले लिया है। उन्होंने वजह तो नहीं बताई है, लेकिन कहने वाले कह रहे हैं कि इसकी वजह ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन हैं। अर्जुन और सुजैन की नजदीकियां ही पति-पत्नी में दूरियां पैदा करने की वजह बनी हुई है। हालांकि, सुजैन से जुड़े लोग इस बात को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि अच्छा होगा अगर इस मामले में सुजैन का ना घसीटा जाए।
ऋतिक का दो बच्चों की मां पर दिल
इसी बीच खबर आ रही है ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ रही हैं। दोनों अक्सर अपने दो बच्चों की खुशी के खातिर वीकेशन, बर्थडे और डिनर पार्टी के दौरान आउटिंग पर साथ-साथ नजर आते हैं। कहा जा रहा है कि ऋतिक और सुजैन अपने बच्चों के खातिर फिर एक-दूसरे के दोस्त बन गए हैं। अच्छी बात है कि तलाक होने के बावजूद दोनों बच्चों के लिए तमाम कड़वाहट को भूल कर साथ बने हुए हैं। खबर है कि ऋतिक फिर एक बार दूल्हा बनना चाहते हैं और दो बच्चों की मां सुजैन से फिर शादी करना चाहते हैं।
ऋतिक चाहते हैं कि सुजैन फिर से उनके जीवन में आए। वे चाह कर भी सुजैन को भूला नहीं पा रहे हैं। वे फिर से सुजैन से ब्याह रचाना चाहते हैं। ये बात कुछ समय पहले भी सामने आई थी, लेकिन ऋतिक और सुजैन ने इसका खंडन किया था। सूत्रों का कहना है कि भले ही दोनों ने खंडन किया हो, लेकिन ऋतिक के दिल में अभी भी सुजैन बसी हुई है और वे फिर सुजैन के साथ घर बसाना चाहते हैं।
ऋतिक-सुजैन के फैसले ने सबको चौंका दिया था
बता दें कि ऋतिक रोशन का सुजैन खान से तलाक हो चुका है। दोनों के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया था और फैंस को बेहद दु:ख हुआ था। ऋतिक ने इस शादी को बचाने के लिए भरपूर कोशिश की, लेकिन सारी कोशिशें बेकार साबित हुईं।
Updated on:
31 May 2018 06:46 pm
Published on:
30 May 2018 08:13 pm
