हम दिल दे चुके सनम
नई दिल्ली। निर्देशक संजय लीला भंसाली ( Sanjay Leela Bansali ) की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ ( Hum Dil De Chuke Sanam ) को लगभग 21 साल हो गए हैं। लेकिन फिल्म की जोड़ी सलमान खान ( Salaman Khan ) और ऐश्वर्या राय ( Aishwarya Rai ) को कोई भूले नहीं भूल पाता है। सालों बाद फिर से इस फिल्म की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ इस कपल की कई कहनियां भी सोशल मीडिया पर गर्मी बनाएं हुए है।
‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट से ही सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी शुरू हुई थी। शूटिंग के दौरान अक्सर सेट पर साथ ही समय बिताते हुए नज़र आते थे। लेकिन 2 साल बाद इस जोड़ी का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के कई सालों बाद भी ये जोड़ी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती थी। इसी बीच ऐश के एक इंटरव्यू ने हलचल सी मचा दी। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि सलमान उन पर हाथ उठाने लगे थे। फोन कर उनसे वाहियात बातें करते थे।
ऐश ने सलमान पर आरोप लगाते हुए ये भी बताया कि सलमान के व्यवहार की वजह से वो कभी उनके साथ काम नहीं करेंगी। उनके साथ रिलेशन में रहना एक बुरे सपने जैसा लगता है। वे बेहद ही खुश हैं कि उनका रिश्ता खत्म हो गया। ऐश्वर्या अपनी जिंदगी में अभिषेक बच्चन ( Abishek Bachchan ) संग आगे बढ़ चुकी हैं। वो एक बेटी की मां भी बन चुकी हैं। लेकिन सलमान आज भी सिंगल हैं।
Published on:
03 Apr 2020 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
