
बॉलीवुड में कब किसी प्यार हो जाए और अब कौन किसे डेट करने लगे ये कोई नहीं कह सकता है और पिछले कुछ दिनों कई सारे नए कपल बॉलीवुड को मिले हैं और इसी कड़ी में लगता है अब एक और नाम जुड़ने वाला है। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अमृता सिंह (Amrita Singh) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर कई कारणों से सुर्खियों में हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि कि सैफ के लाडले बेटे इब्राहिम का टीवी इंड्रस्ट्री की एक बहुत बड़ी सेलिब्रिटी की बेटी के ऊपर दिल आ गया है और वह उसके साथ काफी समय बिताने लगे है। और सैफ के लाडले को अक्सर इस कन्या के साथ देखा जाता है। आइए आपको बताते है कि सैफ का लाडला बेटा इब्राहिम किसे पसन्द करने लगे है।
सैफ अली खान का बेटा इब्राहिम अली खान बॉलीवुड की नई नवेली सेलिब्रिटी पलक तिवारी को पसन्द करने लगे है। जो श्वेता तिवारी की बेटी है। इब्राहिम उनके साथ आज-कल काफी समय बिताने लगे है। यह बात अफवाह नही है, बल्कि मीडिया ने इब्राहिम और पलक को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया था। दोंनो डेट पर आए थे। इतना ही नहीं जैसे ही दोनों ने मीडिया को देखा, वैसे ही पलक ने अपना चेहरा छुपा लिया, तो वहीं इब्राहिम पलक से दूर खड़े हो गए। यही एक बहुत बड़ी वजह है जिसके चलते वर्तमान समय में हर जगह सैफ के बेटे इब्राहिम और पलक तिवारी की चर्चा हो रही है। हालांकि, इस बात को लेकर दोनों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अब इब्राहिम और पलक को लेकर नया अपडेट सामने आई है।
पलक तिवारी के वर्कफ्रेंट की बात करें तो वह जल्द ही इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी फिल्म 'रोजी- द सैफ्रॉन चैप्टर' इसी महीने रिलीज होगी। इस फिल्म को विशाल मिश्रा ने निर्देशित किया है, जबकि विवेक ओबेरॉय, प्रेरणा वी अरोड़ा ने प्रोड्यूस किया है रहे हैं। पलक तिवारी के साथ-साथ विवेक ओबेरॉय भी इस फिल्म में नजर आने वाले है। वहीं पलक हाल ही में हार्डी संधु के साथ 'बिजली बिजली' गानें में नजर अईं हैं। ये गाना काफी हिट हुआ है। फैंस ने इस गाने को काफी पसंद किया और अबतक इस गाने पर न जानें कितने रील्स बनाए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इब्राहिम धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म से एक्टिंग डेब्यू कर सकते हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और अनन्या पांडे भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम क्या है फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल, हाल ही में इब्राहिम, वरुण धवन और अनन्या पांडे एक साथ करण जौहर के ऑफिस के बाहर देखा गया था। साथ दिखने के बाद कयास लगने लगे कि तीनों जल्द ही किसी बड़ी फिल्म में एक साथ नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि करण जौहर एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जिसको लेकर वह तीनों के साथ लगातार संपर्क में हैं।
बता दें कि सैफ अली खान का पूरा परिवार फिल्मों से जुड़ा हुआ है। उनकी मां शर्मिला टैगोर 70-80 के दशक की मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं। वहीं उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। सैफ की बेटी सारा अली खान भी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
Published on:
06 Apr 2022 01:36 pm
