'संजू' के प्रमोश में हैं बिजी:
बता दें कि रणबीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'संजू' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। ये फिल्म एक्टरी संजय दत्त के जीवन पर बन रही एक बायोपिक है। इसमें संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं। वही इस फिल्म में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म में संजय के पिता का रोल परेश रावल निभा रहे हैं। रणबीर कपूर के अलावा, विक्की कौशल, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर जैसे कलाकार हैं।आईफा से फ्री होते ही रणबीर एक बार फिर से अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटने वाले हैं।