आएकॅानिक सॉन्ग पर थिरकी रेखा:
रेखा ने आएकॅानिक सॉन्ग पर डांस कर iifa awards 2018 को यादगार बना दिया। उनहोंने बॉलीवुड के सबसे यादगार गानों ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘सलाम-ए-इश्क मेरी जां’ पर यादगार परफॉर्मेंस दी। रेखा को स्टेज पर इन गानों पर थिरकता देख, मानों दर्शकों की सांसे रुक गई हों। वहां मौजूद हर कोई खुद को खुशनसीब मान रहा था कि उसे ये यादगार पल अपनी आंखों से देखने को मिल रहा है। सभी बस यही चातहते थे कि यह लम्हा बस ऐसे ही थम जाए। रेखा की अदांओं ने मानों सभी को बस अपना दीवाना बना लिया हो। इस उम्र में उनकी एनर्जी ने यंग स्टार्स तक को पीछे छोड़ दिया।