संजय दत्त की बायोपिक है 'संजू':
रणबीर कपूर इस समय जिस फिल्म को लेकर चर्चा में है वह एक्टर संजय दत्त के जीवन पर बनी बायोपिक है। इस फिल्म में संजय की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं। इस फिल्म में संजय के जीवन के हर एक पहलुओ को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में रणबीर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला, दीया मिर्जा, विक्की कौशल, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, करिश्मा तन्ना, जिम सर्भ, तब्बू, बोमन ईरानी, सयाजी शिंदे, महेश मांजरेकर मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके डायरेक्टर राजकुमार हिरानी है।