लंबे समय बाद रेखा करेंगी परफॉर्म
बॉलीवुड की स्टार रेखा ने हाल ही में सम्पन्न हुए IIFA AWARD की प्रेंस कॉन्फ्रेंस में जैसे ही प्रवेश किया, सभी उनकी खूबसूरती से मंत्रमुग्ध रह गए।आज भी रेखा के हुस्न का जलवा वैसा ही बरकरार है जैसा कभी उनकी फिल्मों में देखने को मिलता था। बता दें कि वह सफेद रंग कि साड़ी पहने हुए IIFA के स्टेज पर आई थीं इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। IIFA में एक Surprising Package के तौर पर परफॉर्म करने जा रही हैं। दिग्गज अदाकार करीब 20 सालों के बाद परफॉर्मेंस देने जा रही हैं।इतना ही नहीं बॉबी देओल और वरूण धवन भी स्टेज पर दिखे। दोनों ने एक दूसरे के बारे में काफी बातचीत की और हंसी मजाक भी किया।