6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साल 2021 में रैपर बादशाह के इस गाने पर जमकर नाचे लोग, सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हुआ डांस चैलेंज

सोशल मीडिया ने नेटीजन्स को खूब नचाया और धमाल मचाया लेकिन जुगनू चैलेंज ने इंस्टाग्राम पर साल 2021 में राज किया। और सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया

2 min read
Google source verification
badshah

साल 2021 में बॉलीवुड के लिए मिलाजुला साल रहा। बहुत से सितरों की शादी हुई। कई बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस और ओओटीटी पर दस्तक दी। तो बहुत से नए गाने लोगों की पसंद बने। ऐसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ ट्रेंड करता ही रहता हैं। लेकिन इस बादशाह (Badshah) का एक चैलेंज ने इंस्टाग्राम (instagram) पर धूम मचाई। और सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। दरहसल हम बात कर रहे हैं। बादशाह (Badshah) के जुगनू चैलेंज की।

साल 2021 में बादशाह के जुगनू चैलेंज ने इंस्टाग्राम पर राज किया। जुगनू चैलेंज पंजाबी सिंगर बादशाह (Badshah) और निकिता गांधी (Nikita Gandhi) ने शुरू किया था इसके बाद जुगनू चैलेंज इंस्टाग्राम पर इस तरह से ट्रेंड किया कि हर नेटीजन में दीवानगी देखने को मिली।

आपको बता दें जुगनू पंजाबी सिंगर बादशाह (Badshah) का एक गाना है। और इसी गाने के 30 सेकेंड के पार्ट पर लोग वीडियो बना कर थिरकते नजर आते हैं। जुगनू चैलेंज (Jugnu Challenge) इंस्टाग्राम पर इतना तेजी से वायरल हुआ था कि सेलेब्स ने तक इस चैलेंज को स्वीकार करके इस पर मजेदार वीडियो बनाया था। जुगनू चैलेंज में लोगों ने वैसे ही कैमरा के सामने अपने डांस मूव्स दिखाए जैसे बादशाह (Badshah) और अकांक्षा ने ऑरिजनल गाने में किए हैं।

यह भी पढ़ें- जब वाजिद खान को जरूरत थी किडनी की तब भाभी ने डोनेट कर बचाई थी जान

जुगनू चैलेंज (Jugnu Challenge) का कई बड़ी अभिनेत्रियां भी हिस्सा बनी थी। कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा से लेकर कई दिग्गज एक्टरों ने भी जुगनू चैलेंज में पार्टीसिपेट किया था। इसके अलावा 2021 में don't rush चैलेंज ने भी खूब धूम मचाई थी। और लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया था। खैर सोशल मीडिया पर अब भी लोग जुगनू चैलेंज पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

बादशाह के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दी है। बादशाह को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। उन्होंने सुल्तान, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, दबंग 3 जैसी फिल्मों में हिट गाने दिए हैं। अगर रैप की बात करें तो बॉलीवुड में बादशाह का नाम सबसे ऊपर आता है।

यह भी पढ़ें- मशहूर अभिनेत्री दीना पाठक ने क्यों की थी दर्जी से शादी