पत्रकार रशीद किदवई ने अपनी किताब में इस बात का भी जिक्र है कि वर्ष 2002 में राज कपूर की पोती करीना कपूर ने राहुल गांधी को अपनी पसंद बताया था। साथ ही उन्होंने किताब में यह भी लिखा है कि कथित तौर पर राहुल भी करीना की फिल्में ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो' देखने में दिलचस्पी रखते थे। हालांकि वर्ष 2009 में करीना अपने इस बयान से पलट गई थीं और जब उनसे राहुल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था,‘वो बहुत पुरानी बात है। मैंने ऐसा इसलिए कहा था, क्योंकि हम दोनों के सरनेम मशहूर हैं। मैं किसी दिन उनकी मेजबानी करना चाहूंगी। उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहूंगी। लेकिन मैं उन्हें ‘डेट’ नहीं करना चाहती।’