
Mouni Roy
नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों कई कपल की शादी की खबरें आ चुकी हैं। हाल ही में एक्टर वरुण धवन और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल की शादी की खबरें काफी वायरल हुईं। इस बीच अब बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में से एक मौनी रॉय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया खबरों की मानें तो मौनी भी जल्द ही शादी कर सकती हैं।
खबरों के मुताबिक, मौनी रॉय इन दिनों दुबई के एक बैंकर सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। जल्द ही वह उनके साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में मौनी दुबई में रही थीं। उन्होंने वहां अपना पूरा समय अपनी बहन, बहनोई और उनके बच्चों के साथ बिताया। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस दौरान उनकी नजदीकियां सूरज नांबियार से बढ़ने लगीं। हालांकि शादी की खबरों को लेकर दोनों में से किसी ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। लेकिन कहा जा रहा है कि मौनी ने सूरज के साथ अपने रिश्ते को पहले ही इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया है।
मौनी ने सूरज और उनके परिवार के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने सूरज के पैरंट्स को 'मॉम' और 'डैड' बताते हुए संबोधित किया था। मौनी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि एक्ट्रेस सूरज के माता-पिता के साथ काफी कंफर्टेबल रहती हैं बता दें कि इससे पहले मौनी रॉय का नाम एक्टर गौरव चोपड़ा और मोहित रैना के साथ भी जुड़ चुका है। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन लीड रोल में दिखाई देंगे।
Published on:
16 Jan 2021 08:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
