
isha ambani wedding
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। ईशा ने 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लिए। अब इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस शादी से बारात का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाराती बैंड की धुनों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि यह बैंड जयपुर का है।
जयपुर के फेमस बैंड की धुनों पर थिरके बाराती:
सोशल मीडिया पर बारात का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें बाराती जयपुर के जिया बैंड की धुनों पर नाचते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ईशा अंबानी के ससुर अजय पीरामल उनके रिश्तेदार और दोस्त और विदेशी मेहमान नजर आ रहे हैं। सभी बारात में बैंड की धुनों पर नाच रहे हैं। इस बारात में एक और खास बात नजर आई। सभी बारातियों ने पचरंगी साफे पहन रखे थे।
बैंड पर बजी बॉलीवुड गानों की धुन:
बता दें कि जिया बैंड जयपुर का फेमस बैंड है। आनंद पीरामल की बारात में जिया बैंड ने बॉलीवुड गानों की धुन बजाई। बारात में नए और पुराने गानों की धुन बजाई गई। इसमें 'कोई परदेसी मेरा दिल ले गया..','डम—डम डीगा डीगा..' और 'ऐ मेरी जोहराजबीं..' जैसे पुराने गानों की धुन बजाई गई तो। सलमान खान ने गानों जैसे 'छोटे—छोटे भाईयों के बड़े भईया..', और 'जुम्मे की रात है..' की धुनों पर भी बाराती थिरके।
अंबानी परिवार ने किया बारात का ग्रैंड वेलकम:
जैसे ही आनंद पीरामल बारात लेकर मुकेश अंबानी के घर पहुंचे तो, वहां अंबानी परिवार पहले से ही बारात के स्वागत के लिए खड़े थे। मुकेश अंबानी, उनके बेटे, मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी सहित अंबानी परिवार के सभी लोगों ने बारातियों का भव्य स्वागत किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Published on:
17 Dec 2018 07:23 pm
