5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैसों से खरीदा गया Naatu Naatu के लिए Oscar अवॉर्ड? जैकलीन फर्नांडिस के करीबी ने लगाया गंभीर आरोप

Naatu Naatu Oscars: एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के धमाकेदार गाने ‘नाटू नाटू’ ने सोमवार को भारत के लिए ऑस्कर लाकर इतिहास रच दिया। इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर देशवासी खुशी से गदगद हो गए हैं, लेकिन इसी बीच किसी ने नाटू नाटू की इस जीत पर सवाल उठा दिए हैं।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Mar 15, 2023

 Naatu Naatu

Naatu Naatu

Naatu Naatu Oscars: दुनिया सबसे बड़े फिल्मी अवॉर्ड को इस साल भारत की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू गाने ने अपने नाम किया है। लोग इस जीत से गदगद हो गए हैं। अब इस गाने की धुन पर पूरी दुनिया थिरक रही है। इसे बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। जहां सभी इसका जश्न मना रहे हैं वहीं अब जैकलीन फर्नांडीज के करीबी दोस्त ने इसपर आरोप लगाया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) के मेकअप आर्टिस्ट और करीबी दोस्त शान मुत्तथिल (Shaan Muttathil) ने इसे लेकर एक शॉकिंग आरोप लगाया है।

शान मुत्तथिल ने ट्वीट कर लिखा, 'हाहाहाह ये बहुत फनी है। मुझे लगा था कि हम केवल भारत में ही अवॉर्ड खरीद सकते हैं लेकिन अब ऑस्कर भी... पैसे से हम सब क्या हासिल नही कर सकते हैं। जब हमारे पास पैसा हो तो यहां तक कि ऑस्कर भी ले लो।'

यह भी पढ़ें- सुम्बुल तौकीर और फहमान खान के बीच आई दरार!

ऑस्कर मिलने के बाद देशभर में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर हर क्षेत्र से जुड़े लोग RRR की टीम को बधाई दे रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग से लेकर चिरंजीवी तक, सभी खुशी से गदगद हैं।

ऑस्कर में इस बार सच में भारतीयों ने तिरंगा लहराया है। पहले तो दीपिका पादुकोण ने स्टेज पर जाकर नाटू नाटू गाने और आरआरआर फिल्म की तारीफ की।

फिल्म आरआरआर से राम चरण और एनटीआर जूनियर पर फिल्माया गया गाना नाटू नाटू ने भारत को फिर से गौरवान्वित किया। इसने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर जीता। लेडी गागा, डायने वॉरेन और रिहाना जैसे नामों को पीछे छोड़ते हुए, नाटू नाटू ने इतिहास रच दिया। नाटू नाटू इस साल पहले ही गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीत चुका है।

यह भी पढ़ें- 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' पर आमिर और ऐश्वर्या का डांस देख चौंके फैंस