25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस मामले मेंं जैकलीन फर्नांडीज ने माधुरी दीक्षित और कपिल शर्मा को पछाड़ा, बनी टॉप ट्रेंडिंग सेलिब्रिटी

इंडस्ट्री हस्तियों की सूची में 9.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ जैकलीन सबसे ऊपर हैं। उनके बाद अभिनेता रितेश देशमुख (6.8 मिलियन फॉलोअर्स), कपिल शर्मा ...
2 min read
Google source verification
Jacqueline Fernandez

Jacqueline Fernandez

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और सिंगर नेहा कक्कड़ वर्ष 2019 वीडियो शेयरिंग एप टिक टॉक पर टॉप ट्रेंडिंग बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बनी हैं। टिक टॉक ने मंगलवार को टिक टॉक कैंपयन 2019 की शीर्ष 50 सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। इसमें टॉप ट्रेंड्स सेलेब्स की सूची तैयार की है। इंडस्ट्री हस्तियों की सूची में 9.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ जैकलीन सबसे ऊपर हैं। उनके बाद अभिनेता रितेश देशमुख (6.8 मिलियन फॉलोअर्स), कपिल शर्मा (2.2 मिलियन), माधुरी दीक्षित नेने (1.2 मिलियन) और डीजे ब्रावो (1.5 मिलियन) हैं।

इस लिस्ट में टॉप 5 संगीत कलाकारों में गायिका नेहा कक्कड़ 12.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पहले स्थान पर हैं। गुरु रंधावा 5.8 मिलियन के साथ दूसरे पर हैं, इसके बाद टोनी कक्कड़ (4.1 मिलियन ), मिलिंद गाबा (3.1 मिलियन ) और अर्जुन कानूनगो हैं। आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ का सॉन्ग 'पूछदा ही नहीं' हाल ही में रिलीज हुआ था। इस सॉन्ग ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था।

इस वर्ष 'ओ साकी साकी' 2 बिलियन व्यूज के के साथ टॉप ट्रैक पर रहा, इसके बाद 'लेहंगा' (1.6 बिलियन व्यूज), 'धीमे धीमे' (1.2 बिलियन ), 'स्लोली स्लोली' (1.2 बिलियन ) और 'शी डॉन्ट नो' (1.0 बिलियन )।