
sridevi and Janhvi Kapoor
बॅालीवुड इंडस्ट्री की हवा हवाई कल पूरी दुनिया से अलविदा कह गई। जाने उनके जीवन में अचानक ये कैसा मंजर आया कि उन्हें अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी को आखिरी बार देखने तक का वक्त नहीं मिला और वो चल बसी। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा की वो दुबई में अपने परिवार संग खुशियां मनाने जाएंगी और लौटते वक्त यूं चुप हो जाएंगी। यकीन करना मुश्किल है लेकिन बीती रात दिल का दौरा पड़ने के कारण श्रीदेवी का निधन हो गया।
आपको बता दें श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर इस दुबई में शादी अटैंड करने नहीं गई थी। दरअसल जाह्नवी मुंबई में अपनी पहली फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग में व्यस्त थी। जब करण जौहर को श्रीदेवी की मौत की खबर मिली, वह उनके घर जाह्नवी को लेने पहुंचे। जाह्नवी को लेकर वह उनके चाचा अनिल कपूर के घर गए। फिलहाल जाहन्वी अभी अनिल कपूर के घर में है।
खबरों की माने तो सुनने में आया है कि आज शाम 8 बजे तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर प्राइवेट जेट से मुंबई लाया जाएगा। प्राइवेट जेट दोपहर 1 बजे वहां से मंबई के लिए रवाना होगा। इससे पहले दुबई में श्रीदेवी के परिजनों को डेथ सर्टिफिकेट देकर। पासपोर्ट रद्द करने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।
इसी के साथ कुछ देर उनके पार्थिव को अंतिम संस्कार से पहले दर्शन के लिए रखा जाएगा। वैसे बता दें हाल में बोनी कपूर के छोटे भाई एक्टर संजय कपूर ने बताया कि श्रीदेवी को पहले कभी भी हार्ट जैसी परेशानी नहीं रही है।
बताया जा रहा है कि फिल्मी जगत की हस्तियों का उनके घर पहुंचने का सिलसिला चालू हो गया है। मुंबई स्थित श्रीदेवी के घर पर उनके रिश्तेदार और नजदीकी पहुंचने लगे हैं। जहां अभी श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर मौजूद हैं।
अगर श्रीदेवी के निजी जिंदगी की बात करें तो बता दें उनका जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में एक तमिल फिल्म कंधन करुणई से कर दी थी।बाल कलाकार के रूप में वे कई तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी एक्टिंग करती दिखाई दी थी।
Published on:
25 Feb 2018 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
